झारखंड

झारखंड : बिना किसी सूचना के हटा दिया कार्य से, पार्षद के खिलाफ खोलेंगे मोर्चा

Admin2
18 July 2022 6:23 AM GMT
झारखंड : बिना किसी सूचना के हटा दिया कार्य से, पार्षद के खिलाफ खोलेंगे मोर्चा
x
कर्मचारियों की हाजिरी मनमाने ढंग से बनायी जाती है।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क : लोहरदगा जिला इकाई की बैठक जिला संयोजक महेश कुमार सिंह की अध्यक्षता में समाहरणालय मैदान में हुई। इसमें 11 अगस्त को अपनी मांगों के समर्थन में वादा निभाओ,हिसाब दो कार्यक्रम की तैयारी पर चर्चा हुई।श्री सिंह ने कहा कि नगर पर्षद प्रशासन अपने कर्मियों, खासकर सफाई कर्मियों को लेकर हमेशा दोहरी नीति अपनाता रहा है। जूता, साड़ी, बंडी और कोरोना वारियर का भत्ता कुछ कर्मियों को मिलता है कुछ को नहीं।

श्रम विभाग के आदेशानुसार बढ़ी हुई मजदूरी आज तक किसी को नहीं दी गई है। न तो इपीएफ का नम्बर दिया गया है और न कटौती का हिसाब ही। करीब एक दर्जन मांग-पत्र दिया गया है, लेकिन तीन वर्षों में आज तक कार्रवाई संबंधी एक भी जबाव नहीं दिया गया है। कर्मचारियों को डराने-धमकाने और नौकरी से निकालने की तो आम बात है। एक बार 16 कर्मचारियों को बिना कसूर के, बिना बकाये भुगतान का और बिना किसी सूचना के कार्य से हटा दिया गया। कर्मचारियों की हाजिरी मनमाने ढंग से बनायी जाती है। बैठक में काफी संख्या में निकाय कर्मी शामिल थे।
source-hindustan


Next Story