झारखंड

Jharkhand: पत्नी को टांगी से काटा , खुद भी जहर खाकर दी जान

Bharti Sahu 2
26 July 2024 1:54 AM GMT
Jharkhand:   पत्नी को टांगी से काटा , खुद भी जहर खाकर दी जान
x
Jharkhand झारखंड: झारखंड के पिपरा में एक दर्दनाक घटना सामने आया है। एक आदमी ने टांगी से काटकर पत्नी की हत्या करने के बाद जहर खाकर खुद भी खुदकुशी कर ली। पत्नी के चरित्र पर शक हो जाने से परेशान होकर 35 वर्षीय दिहाड़ी मजदूर उपेंद्र राम ने बुधवार देर रात पत्नी को टांगी से काटकर मार डाला। इसके बाद उसने खुद भी जहर खाकर आत्महत्या कर ली। गुरुवार को 33 वर्षीया मृतका सविता देवी का शव दरवाजे पर जबकि उसके पति उपेन्द्र राम का शव घर से करीब 200 मीटर की दूरी पर मिला। सविता की गर्दन और चेहरे पर गहरा जख्म था।
पिपरा के थाना प्रभारी विमल कुमार ने घटना की प्रारंभिक जांच के बाद बताया कि पति-पत्नी में हमेशा लड़ाई होता था। महिला की हत्या धारदार हथियार से गर्दन और चेहरा पर वार कर की गई है। हत्या करने के आरोपी पति ने भी जहर खाकर खुदकुशी कर ली है। पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है। हत्या में इस्तेमाल हथियार अभी बरामद नहीं हुआ है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के लिए भेजा गया है। मृतक दंपति के दो बेटे 14 वर्षीय हंसराज कुमार और 10 वर्षीय ऋतुराज कुमार हैं। ये लोग करीब तीन वर्ष पहले आवंटित प्रधानमंत्री आवास योजना के अर्द्धनिर्मित घर में रहते थे। बड़ा लड़का अपनी मौसी के घर रहकर पढ़ाई करता है, जबकि छोटा माता-पिता के साथ रहता था। घटना की रात ऋतुराज अपने माता-पिता के साथ था। उसने बताया कि रात करीब 11 बजे तक वह जगा हुआ था। उसके माता-पिता अक्सर किसी न किसी बात को लेकर झगड़ा करते थे। गुरुवार सुबह जगने पर उसने माता-पिता का शव पड़ा पाया। गांव की महिलाएं घटना से अवाक हैं। महिलाओं ने कहा कि अपनी आपसी विश्वास की कमी के कारण इतनी बड़ी घटना हो गई। दोनों बच्चों को अनाथ छोड़कर चले गए।
Next Story