झारखंड

Jharkhand: केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने अपनी चुप्पी तोड़ी

Admindelhi1
30 Sept 2024 1:10 PM IST
Jharkhand: केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने अपनी चुप्पी तोड़ी
x
चुनाव में NDA के साथ गठबंधन करेगी जनशक्ति पार्टी

दिल्ली: हरियाणा और जम्मू कश्मीर के बाद चुनाव आयोग ने महाराष्ट्र और झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए तैयारी तेज कर दी है। राजनीतिक पार्टियां भी चुनाव के लिए अपनी-अपनी रणनीति बना रही हैं। झारखंड विधानसभा चुनाव में एनडीए के साथ लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) का गठबंधन रहेगा या नहीं? इसे लेकर केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने अपनी चुप्पी तोड़ दी।

लोजपा (रामविलास) के चीफ और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने कहा कि झारखंड में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर लोजपा तैयारी कर रही है और पार्टी चुनाव लड़ेगी। एनडीए गठबंधन के साथ बातचीत चल रही है। अगर गठबंधन से बातचीत सकारात्मक परिणाम तक पहुंचती है तो एनडीए के साथ या फिर लोजपा (रामविलास) आज भी अकेले चुनाव लड़ने में सक्षम है।

उन्होंने आगे कहा कि एनडीए के साथ या अकेले चुनाव लड़ने पर बातचीत चल रही है। जबतक चुनाव आयोग का नोटिफिकेशन आएगा, तबतक यह बातें तय कर ली जाएंगी। हालांकि, चिराग पासवान ने सीट शेयरिंग पर खुलकर जवाब नहीं दिया। उन्होंने आगे कहा कि राज्य ईकाई बातचीत में भागीदारी कर रही है और अंतिम फैसला स्टेट यूनिट को ही लेना है। आज के समय में लोजपा (रामविलास) संगठन काफी मजबूत है और आगामी चुनाव में इसका लाभ जरूर मिलेगा।

आपको बता दें कि झारखंड में इस साल के अंत तक विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। चिराग पासवान ने भाजपा के साथ लोजपा के गठबंधन पर कहा कि पार्टी के अकेले और गठबंधन में चुनाव लड़ने समेत सभी विकल्पों पर मंथन चल रहा है। इस बारे में जल्द से जल्द ऐलान कर दिया जाएगा।

Next Story