
x
गांव में मातम
जनता से रिश्ता वेबडेस्क : चाईबासा के मंझारी थाना के जांगीबुरू के पास अनियंत्रित टैंकर ने तीन बच्चों को रौंद डाला। तीनों की मौके पर मौत हो गई। बच्चे सड़क के किनारे हड़िया दारू के गोदाम में खेल रहे थे। सौ मीटर आगे टैंकर पर पलट गया। चालक भागने में सफल रहा। एक साथ तीन बच्चों की मौत पर गांव में कोहराम मचा हुआ है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलवार को दिन के लगभग 10:45 बजे जांगीबुरु स्कूल के नीचे तेल टैंकर का ब्रेक फेल होने के कारण अचानक पीछे लुढ़कने से सड़क किनारे हड़िया गोदाम के पास बैठे तीन बच्चे उसकी चपेट में आ गए, जिससे कुचल कर उनकी घटना स्थल पर ही मौत हो गयी।मरने वालों में दो बच्चे एक ही परिवार के हैं। जिसमें पांच वर्षीय सुखमति तामसोय पिता सिंगराय तामसोय, लगभग 08 माह का सागर तामसोय पिता सिंगराय तामसोय एवं 06 माह का पानो तामसोय पिता डिबुरु तामसोय शामिल है। घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने मंझारी के थाना प्रभारी को दे दी है।
source-hindustan

Admin2
Next Story