झारखंड
झारखंड: गुमला में ट्रक-कार की टक्कर के बाद ट्रक में लगी आग, चालक की जिंदा जलकर मौत
jantaserishta.com
24 Nov 2026 11:31 AM IST

x
गुमला: झारखंड के गुमला शहर में सोमवार-मंगलवार की मध्यरात्रि हुए भीषण सड़क हादसे में एक ट्रक चालक की जिंदा जलकर मौत हो गई। यह हादसा कार्तिक उरांव कॉलेज के समीप पालकोट रोड पर रात लगभग 12:30 बजे हुआ। ट्रक और कार की टक्कर के बाद बेकाबू हुआ ट्रक सड़क किनारे स्थित 11 हजार वोल्ट के बिजली के खंभे से जा टकराया, जिसके बाद वाहन में आग भड़क उठी।
आग इतनी भीषण और तेज थी कि चालक को बाहर निकलने का अवसर नहीं मिल सका। आग पर काबू पाने के बाद केबिन के भीतर चालक का कंकाल बरामद किया गया। मृतक की पहचान उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले के नावली लालपुर निवासी 35 वर्षीय पंकज कुमार के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, पंकज कुमार राउरकेला से ट्रक में सरिया लादकर उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जा रहे थे।
इसी क्रम में पालकोट रोड पर सामने से आ रही एक कार को बचाने की कोशिश में ट्रक का संतुलन बिगड़ गया। कार से टक्कर के बाद ट्रक सड़क किनारे लगे बिजली के खंभे से जा भिड़ा। टक्कर के तुरंत बाद ट्रक में आग लग गई और देखते ही देखते पूरा वाहन जलकर राख हो गया। हादसे के दौरान पीछे से आ रहे एक अन्य ट्रक के चालक ने स्थिति को देख तुरंत गुमला थाना पुलिस को इसकी सूचना दी।
सूचना मिलते ही थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे, लेकिन तब तक ट्रक पूरी तरह आग की लपटों में घिर चुका था और चालक की मौत हो चुकी थी। मंगलवार सुबह घटना की सूचना फैलते ही आसपास के लोग बड़ी संख्या में मौके पर एकत्र हो गए। हादसे की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने घटनास्थल के पास बैरिकेडिंग लगाकर यातायात व्यवस्था को नियंत्रित किया। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। मृतक के परिजनों को घटना की जानकारी दे दी गई है और आवश्यक कानूनी औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





