झारखंड

Jharkhand: दर्दनाक हादसा, बिजली गिरने से चार लोगों की मौत

Bharti Sahu 2
31 July 2024 1:12 AM GMT
Jharkhand: दर्दनाक हादसा, बिजली गिरने से चार लोगों की मौत
x
Jharkhand झारखंड : झारखंड की राजधानी रांची में मंगलावर को आसमानी बिजली गिरने से चार लोगों की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक, मांडर थाना क्षेत्र में खेत में काम करने के दौरान 8 किसानों पर बिजली गिरी, जिसमें 4 की मौत हो गई, जबकि बाकी गंभीर रूप से झुलस गए। घायलों को इलाज के लिए मांडर रेफरल अस्पताल ले जाया गया। इनमें से दो को गंभीर हालत में रांची के रिम्स रेफर कर दिया गया है।
घटना में करीब आठ लोग झुलस गए। इन सभी को मांडर स्थित रेफरल अस्पताल लाया गया।
Next Story