झारखंड

झारखंड : अचानक बारिश होने से जाम हुई ट्रैफिक

Admin2
14 July 2022 11:19 AM GMT
झारखंड : अचानक बारिश होने से जाम हुई ट्रैफिक
x
जाम में लोग फंसे

जनता से रिश्ता वेबडेस्क : मानगो पुल पर गुरुवार की दोपहर को डेढ़ बजे से भयंकर जाम लग गया। इससे आने-जाने वाले लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। जाम में लोग फंसे हुए हैं और गाड़ियां रेंग रही हैं। इसलिए अगर आप अभी मानगो पुल की ओर जा रहे हैं तो तय मानकर चलिए कि आप जाम में फंसने वाले हैं। मानगो चौक पर ओल्ड पुरुलिया रोड की ओर जाने वाली सड़क पर ट्रैफिक का लोड कम होने के कारण जाम की स्थित बनी है। ट्रैफिक पुलिस के जवान मोर्चा संभाले हुए हैं, लेकिन जाम जल्दी छूटने के आसान समाचार लिखे जाने तक नहीं दिख रहे थे।

दरअसल, अचानक बारिश होने और उसी बीच स्कूल की छुट्टी होने अचानक भीड़ पुल पर पहुंच गई। वाहन का तांता लग गया और मानगो पुल जाम हो गया। पुल के पास एक गाड़ी खरब भी हो गई थी।

source-hindustan


Next Story