झारखंड

झारखंड : घर पर हुआ वज्रपात, महिला समेत दो जख्मी

Admin2
4 July 2022 12:17 PM GMT
झारखंड : घर पर हुआ वज्रपात, महिला समेत दो जख्मी
x

जनता से रिश्ता वेबडेस्क : भरनो। प्रखंड के खरवागढ़ा निवासी 35 वर्सिय सतो देवी और कुम्हरो भगत टोली निवासी 19 वर्षिय कार्तिक उरांव रविवार को वज्रपात की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार रविवार को 1.30 बजे जोरदार बारिश के कारण सतो देवी अपने पुत्र जितेंद्र महली के साथ अपने घर मे थे,कार्तिक उरांव अपने दोस्त जितेंद्र के घर आया हुआ था। इस क्रम जोरदार बारिश होने लगी दोनों दोस्त अपने अपने मोबाइल में ब्यस्त थे , बारिश के साथ जोरदार का ठनका सतो देवी के घर पर ही गिरा। फलस्वरूप सतो देवी और कार्तिक गंभीर रूप से जख्मी हो गए। और मोबाइल भी जल गया। समाज सेवी आशीषनाथ शाहदेव और ग्रामीणों के सहयोग

से दोनों घायलों को स्वास्थ्य केंद्र भरनो पहुंचाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को रिम्स रेफर कर दिया गया।source-hindustan


Next Story