झारखंड

झारखंड : तीन लोगों की गोली मारकर हत्या

Admin2
8 Jun 2022 12:02 PM IST
झारखंड : तीन लोगों की गोली मारकर हत्या
x
सरायकेला

जनता से रिश्ता वेबडेस्क : झारखंड के सरायकेला में बीती रात गैंगवार में ट्रिपल मर्डर की घटना हुई है। बाइक सवार अपराधियों ने आदित्यपुर थाना क्षेत्र के सतबहिनी दुर्गा पूजा मैदान में तीन लोगों को गोली मार दी। दो की मौत मौके पर ही हो गई जबकि एक ने अस्पताल में दम तोड़ दिया।मृतकों की पहचान आशीष गोराई, राजू गोराई और सुबीर चटर्जी के रूप में हुई है। मृतक राजू भाई के भाई किशन गोराई ने बताया कि सभी लड़के दुर्गा पूजा मैदान में पार्टी कर रहे थे। इसी दौरान बाइक पर सवार होकर अपराधी पहुंचे और उन्हें गोली मार दी । परिजनों ने शेरू और छोटू यादव नामक युवकों पर हत्या का आरोप लगाया है।

आदित्यपुर एसडीपीओ हरविंदर सिंह ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया है कि अपराधियों की पहचान और धरपकड़ के लिए छापामारी की जा रही है। सब डिविजनल पुलिस अधिकारी हरविंदर सिंह ने कहा, 'आदित्यपुर के सरायकेला इलाके में गोली लगने से तीन लोगों की मौत हो गई है। हम जांच कर रहे हैं कि घटना के पीछे कौन है। हम कुछ विश्वसनीय जानकारी मिलने के बाद ही कुछ और साझा कर पाएंगे।'

सोर्स-livehindustan

Next Story