
x
एक साथ पांच लोगों के पॉजिटिव पाए जाने के बाद स्वास्थ्य विभाग भी अलर्ट
जनता से रिश्ता वेबडेस्क : लोहरदगा में 15 जुलाई को पांच कोविड मरीज मिलने से हड़कंप मच गया है। इनमें से तीन लोहरदगा शहर के संजय गांधी पथ निवासी हैं। दो सेन्हा नवोदय विद्यालय क्षेत्र के हैं। इनमें दो महिला 29 और 50 वर्ष की हैं। जबकि 28,50 और 54 वर्ष के तीन पुरुष हैं। शुक्रवार को रैपिड एंटीजन टेस्ट किट से 73 और ट्रू नेट से दो समय 75 सैंपल की जांच की गई थी। लगभग डेढ़ माह बाद फिर से एक साथ पांच लोग के पॉजिटिव पाए जाने से भर में हड़कंप मच गया है।
दूसरी ओर 15 जुलाई को 18 साल से ऊपर के लोगों को कैंप लगा लगा कर वैक्सीन देने का काम किया जा रहा है। बूस्टर डोज ही देने का काम शुरू हो गया है। लोहरदगा शहर में तीन और सेन्हा प्रखंड में दो एक्टिव मरीज हो गए हैं। सभी के पॉजिटिव होने की रिपोर्टिंग सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से किया गया है। लोहरदगा में इसके पहले 7636 पॉजिटिव मरीज हुए थे। अब 7641 पॉजिटिव मरीजों की संख्या हो गई है। एक साथ पांच लोगों के पॉजिटिव पाए जाने के बाद स्वास्थ्य विभाग भी अलर्ट हो गया है। जिला प्रशासन ने इस बाबत सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं। लोगों से अपील की गई है, कि भीड़भाड़ वाले इलाके में मास्क लगाकर जाएं। सदर प्रखंड परिसर के कैंप को सफल बनाने में एएनएम रूपा कच्छप, भिनसरिया मिंज,कमल रोशनी मिंज और सुप्रिया निधि मिंज ने योगदान किया।
source-hindustan

Admin2
Next Story