झारखंड

झारखंड : विद्यार्थियों के बीच कुकिंग कॉस्ट की राशि वितरित

Admin2
21 Jun 2022 11:39 AM GMT
झारखंड : विद्यार्थियों के बीच कुकिंग कॉस्ट की राशि वितरित
x

जनता से रिश्ता : प्रखंड के मध्य विद्यालय बरियठ के छात्र- छात्राओं के बीच सत्र 2020-21 एवं 2021-22 के लिए कुकिंग कॉस्ट की राशि बरियठ पंचायत की मुखिया निशु कुमारी, पंचायत समिति सदस्य प्रतिनिधि गोविंद प्रसाद मेहता, शिक्षा दूत राजबल्लभ प्रसाद, राजू कुमार, अभिषेक कुमार, विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष इंद्रदेव प्रसाद मेहता, उपाध्यक्ष रंजीता देवी के ने संयुक्त रूप से वितरित किया गया। साथ ही विद्यालय के सभी छात्र-छात्राओं एवं शिक्षक-शिक्षिकाओं ने अंतरराष्ट्रीय योगा दिवस के शुभअवसर पर योग्य भी किया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक अभय कुमार गिरि, शिक्षक राकेश रंजन, देवनारायण प्रसाद मेहता, कुलदीप कुमार, शिक्षिका श्वेता कुमारी सिन्हा, गीता कुमारी, कुमारी मुक्ता रंजन, नीलम कुमारी मौजूद रहे।

सोर्स-hindustan

Next Story