झारखंड
Jharkhand: तापमान में 9 डिग्री की गिरावट, पूरे हफ्ते कैसा रहेगा मौसम
Renuka Sahu
8 Feb 2025 6:43 AM GMT
x
Jharkhand झारखंड: देश के उत्तरी इलाकों से आ रही बर्फीली हवा ने झारखंड में एक बार फिर ठंड बढ़ा दी है। राज्य के विभिन्न जिलों के तापमान में तीन से नौ डिग्री तक की गिरावट आई है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटे के दौरान राज्य के दक्षिणी हिस्से में स्थित राजधानी समेत अन्य जिलों के न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री की गिरावट आ सकती है। इससे सुबह की ठंड बढ़ सकती है। आइए जानते हैं पूरे झारखंड के मौसम का हाल। पिछले 24 घंटे के दौरान राज्य के न्यूनतम तापमान में चार से नौ डिग्री की गिरावट आई है। पिछले 24 घंटे के दौरान राजधानी का न्यूनतम तापमान करीब चार डिग्री की गिरावट के साथ 12.4 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।
वहीं मेदिनीनगर के न्यूनतम तापमान में करीब आठ डिग्री की गिरावट आई। चतरा राज्य का सबसे ठंडा शहर रहा। यहां का तापमान नौ डिग्री गिरकर 6.6 डिग्री पर पहुंच गया। गढ़वा, धनबाद, हजारीबाग, खूंटी, पाकुड़ और सिमडेगा का न्यूनतम तापमान दस डिग्री से नीचे रहा। राज्य में अधिकतम तापमान सामान्य से ऊपर चल रहा है। रांची का अधिकतम तापमान 26.3 डिग्री रहा। जबकि, सरायकेला में सबसे अधिक अधिकतम तापमान 35.1 डिग्री रहा। मौसम विभाग के अनुसार देश के उत्तरी भागों से आ रहे पश्चिमी विक्षोभ के कारण झारखंड के मौसम में उतार-चढ़ाव हो रहा है।
राज्य में अगले दो दिनों तक कड़ाके की ठंड पड़ने के बाद नौ फरवरी के बाद मौसम में बदलाव आएगा। इससे न्यूनतम तापमान में फिर से बढ़ोतरी होगी। तभी झारखंड के लोगों को ठंड से राहत मिल सकेगी। झारखंड मौसम विभाग के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि राज्य में उत्तर से चल रही ठंडी हवा के कारण न्यूनतम तापमान में गिरावट आई है। अगले 24 घंटे के दौरान राजधानी समेत राज्य के दक्षिणी भागों में न्यूनतम पारा दो से तीन डिग्री तक गिरने की संभावना है।
TagsJharkhandतापमानगिरावटTemperatureFallजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Renuka Sahu
Next Story