झारखंड

झारखंड : मंडी शुल्क लागू करने का जोरदार विरोध

Admin2
18 May 2022 4:18 AM GMT
झारखंड : मंडी शुल्क लागू करने का जोरदार विरोध
x
खाद्यान संकट बढ़ने की संभावना काफी बढ़ गई

जनता से रिश्ता वेबडेस्क : व्यापारियों के हड़ताल समाप्त नहीं हुए तो आने वाले सप्ताह में राजधानी रांची सहित राज्यभर में खाद्यान का संकट उत्पन्न हो सकता है। व्यापारी राज्य सरकार द्वारा दो प्रतिशत मंडी शुल्क लागू करने का विरोध कर रहे हैं। 16 मई से व्यापारियों ने अन्य राज्यों से खाद्यान्न का आयात बंद कर दिया है। जो स्टाक अभी उपलब्ध है वही बिक रहा है। व्यापारियों का कहना है कि एक सप्ताह से ज्यादा स्टाक नहीं चलेगा। इसके बाद आमलोगों को खाने-पीने की चीजों की परेशानी हो सकती है। हड़ताल के कारण सोमवार को भी पंडरा के बाजार समिति की दुकानें बंद रही है। बाजार समिति सन्नाटा पसरा रहा। हालांकि, सोमवार को बाजार समिति में ही पंचायत चुनाव का मतगणना केंद्र बनाया गया था। कुछ इसका भी असर देखने को मिला।बता दें कि मंडी कर के विरोध में लगातार अपनी आवाज बुलंद कर रहे हैं।व्यापारियों ने पहले ही घोषणा कर दिया था कि मांगे नहीं मांगी गई तो 16 मई से पूरे झारखंड में बाहर से खाद्यान्न मंगाना बंद कर दिया जायेगा।

हालांकि, व्यापारियों की मांगों पर अभी तक सरकार द्वारा कोई निर्णय नहीं लिया गया है। ऐसे में खाद्यान संकट बढ़ने की संभावना काफी बढ़ गई है।


Next Story