झारखंड

झारखंड : 23 को लातेहार समाहरणालय के समीप धरना देंगे प्रदेश प्रवक्ता

Admin2
21 Jun 2022 9:18 AM GMT
झारखंड : 23 को लातेहार समाहरणालय के समीप धरना देंगे प्रदेश प्रवक्ता
x

जनता से रिश्ता : चंदवा के परसाही के रहने वाले अनिल गंझू के बच्चों की फूड प्वाइजनिंग से मौत होने के 13 दिन से ज्यादा बीतने के बावजूद मुआवजा नहीं मिलने के कारण आगामी 23 जून को भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव लातेहार समाहरणालय में डीसी कार्यालय के समीप गंझू भोक्ता समाज के साथ धरना देंगे।श्री शाहदेव ने कहा कि मंत्री सत्यानंद भोक्ता ने प्रशासनिक पदाधिकारियों के सामने उसे अविलंब 50,000 का मुआवजा देने की घोषणा की थी,यह सरकार की निष्ठुरता का परिचायक है और अनुसूचित जाति/जनजाति समुदाय के प्रति उसकी सोच को भी दिखाता है। सरकार के मंत्री बड़े-बड़े वादे कर देते हैं लेकिन उसे निभा नहीं पाते। बता दे कि सूबे के मुख्यमंत्री का लातेहार आगमन भी 23 जून को होना है।

श्री शाहदेव इस मामले को लेकर ट्वीट भी किया है। इससे पूर्व प्रतुल शाहदेव पीड़ित परिवार से मिलने उसके घर भी गए थे जहाँ उन्होंने पीड़ित परिवार से पूरे मामले की जानकारी ली।

सोर्स-hindustan

Next Story