झारखंड

सर्द होने लगा झारखंड, छठ तक अभी और बढ़ेगी कनकनी

Shantanu Roy
5 Nov 2021 12:45 PM GMT
सर्द होने लगा झारखंड, छठ तक अभी और बढ़ेगी कनकनी
x
मौसम विभाग ने राज्य में ठंड बढ़ने की बात कही है. मौसम विभाग के अनुसार आज से तापमान में गिरावट होगी. तापमान में 2 डिग्री तक की कमी होने का अनुमान है. मौसम विभाग के अनुसार अगले 4-5 दिनों तक आसमान पूरी तरह से साफ रहेगा.

जनता से रिश्ता। मौसम विभाग ने राज्य में ठंड बढ़ने की बात कही है. मौसम विभाग के अनुसार आज से तापमान में गिरावट होगी. तापमान में 2 डिग्री तक की कमी होने का अनुमान है. मौसम विभाग के अनुसार अगले 4-5 दिनों तक आसमान पूरी तरह से साफ रहेगा. इस वजह से छठ के बाद ठंड बढ़ने की संभावना है.

मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से झारखंड में मौसम शुष्क रहा है. सबसे अधिक तापमान जमशेदपुर में तो सबसे कम तापमान चाईबासा का रहा. आगे भी कुछ दिनों तक झारखंड का मौसम शुष्क रहने का अनुमान है. झारखंड में अधिकतम तापमान 27 से 28 डिग्री तक रहेगा, वहीं न्यूनतम तापमान 15 से 19 डिग्री तक रहने का अनुमान है. वहीं अगर रांची की बात की जाए तो 27 से 29 डिग्री तक मैक्सिमम तापमान रहेगा, वहीं मिनिमम 15 से 17 डिग्री रहने के अनुमान है.
मैक्सिमम तापमान में धीरे-धीरे गिरावट देखने को मिलेगा. जिसके कारण छठ तक ठंड बढ़ जाएगी. पिछले 15 दिनों की बात करें तो तापमान में 6 डिग्री तक की गिरावट आई है. अगले सप्ताह के बाद ठंड बढ़ने का अनुमान है. 6 से 7 नवंबर तक रांची का मौसम शुष्क रहेगा. आसमान बिल्कुल साफ रहेगा.


Next Story