झारखंड

झारखंड : सौर ऊर्जा नीति 2022 का लोकार्पण, सरकार देगी सब्सिडी

Admin2
7 July 2022 8:28 AM GMT
झारखंड : सौर ऊर्जा नीति 2022 का लोकार्पण, सरकार देगी सब्सिडी
x

जनता से रिश्ता वेबडेस्क : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मंगलवार को झारखंड की सौर ऊर्जा नीति 2022 का लोकार्पण किया। राज्य सरकार ने अगले पांच सालों में सौर ऊर्जा से 4000 मेगावाट बिजली उत्पादन का लक्ष्य तय किया है। सौर ऊर्जा से राज्य के लोगों को दो से ढाई रुपए प्रति यूनिट बिजली मिल सकेगी। अभी चार से पांच रुपए प्रति यूनिट बिजली मिलती है। सीएम ने ऐलान किया कि धनबाद और दुमका हवाई अड्डे का संचालन सौर ऊर्जा से होगा। यहां 600-600 किलोवाट बिजली का उत्पादन होगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य को और स्वरोजगार को आगे बढ़ाने के लिए नई सौर ऊर्जा नीति काफी कारगर साबित होगी। इस नीति के तहत उद्योग लगाने वालों का सरकार हर संभव मदद देगी।
source-hindustan


Next Story