झारखंड
झारखंड: शिक्षिका को प्रताड़ित कर रहा विवेक विद्यालय का सचिव, डीसी से शिकायत
Kajal Dubey
4 Jun 2022 4:35 PM IST

x
पढ़े पूरी खबर
छोटा गोविंदपुर स्थित विवेक विद्यालय की शिक्षिका काकोली सरकार को विद्यालय के सचिव अंकुर सिन्हा प्रताड़ित कर रहे हैं। काकोली सरकार ने सचिव पर आरोप लगाते हुए शनिवार को डीसी विजया जाधव से मामले की शिकायत की है। उन्होंने डीसी से मामले की जांच कराने के बाद न्याय देने और सचिव पर कार्रवाई करने की मांग की है।काकोली सरकार ने डीसी विजया जाधव को दिए आवेदन में लिखा है कि विद्यालय के सचिव अंकुर सिन्हा उन्हें मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहे हैं। एक दिन की छुट्टी लेने पर उन्हें विद्यालय की तरफ से चार्जशीट थमाई गई है। कई झूठे आरोप लगाए गए हैं।काकोली सरकार ने बताया कि छह महीने से वेतन नहीं दिया जा रहा है। यह सारी साजिश विद्यालय के सचिव अंकुर सिन्हा कर रहे हैं। उन्होंने कई बार दबाव बनाते हुए कई शिक्षिकाओं को स्कूल से हटाया है। वह चाहते हैं कि वह भी प्रताड़ित होकर इस्तीफा दे दें।
Next Story





