झारखंड

झारखंड : बिजली संकट, इन इलाकों में हो रही 8 से 10 घंटे तक की कटौती

Admin2
29 Jun 2022 12:22 PM GMT
झारखंड : बिजली संकट, इन इलाकों में हो रही 8 से 10 घंटे तक की कटौती
x

जनता से रिश्ता : झारखंड बिजली वितरण निगम के अधिकारियों का कहना है कि डीवीसी कमांड एरिया में मांग की तुलना में आपूर्ति लगभग आधी रह गई है। स्थिति पर नजर रखी जा रही है। वहीं डीवीसी के पीआरओ अभय भयंकर के मुताबिक प्लांटों में खराबी से यह परेशानी हुई है, जिसे दुरुस्त कर लिया गया है। जल्द ही आपूर्ति दुरुस्त हो जाएगी। दो-तीन दिन में हालात सामान्य हो जाएंगे।

डीवीसी कमांड एरिया वाले सात जिलों बोकारो, रामगढ़, हजारीबाग, चतरा, कोडरमा, गिरिडीह व धनबाद में स्थिति ज्यादा गंभीर है। इन इलाकों मांग की तुलना में करीब आधी बिजली ही उपलब्ध हो पा रही है। इस कारण इन जिलों के शहरी क्षेत्रों में छह से सात और ग्रामीण क्षेत्रों में आठ घंटे तक बिजली कटौती हो रही है। डीवीसी कमांडर एरिया से बाहर के जिलों में बारिश से स्थानीय खराबियों के कारण कटौती हो रही है। इन इलाकों में 8 से 10 घंटे तक की कटौती हो रही है।

source-hindustan

Next Story