झारखंड

Jharkhand: पोस्तिया रोड बारिश में टूटा, आवागमन बाधित

Bharti Sahu 2
5 Aug 2024 8:49 AM IST
Jharkhand: पोस्तिया रोड बारिश में टूटा, आवागमन  बाधित
x
Jharkhand: हंटरगंज प्रखंड के सलैया पंचायत अंतर्गत पोस्तिया गांव में तेज बारिश में सड़क में बने पुलिया टुट गया। जिससे आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया। जानकारी के अनुसार पोस्तिया मध्य विद्यालय जाने वाली सड़क महादेव यादव घर के पास बने पुलिया पूरी तरह से बह गया है। जिसके कारण ग्रामीणों को एवं बच्चों को आने-जाने में काफी दिक्कत हो रहा है। ग्रामीणों ने प्रखंड विकास पदाधिकारी हंटरगंज एवं स्थानीय मुखिया से सड़क को मरम्मत कराने के लिए आग्रह किया है। जानकारी के अनुसार तीन वर्ष पूर्व यह सड़क का निर्माण कार्य किया गया था। जहां पुल के जगह बड़ा ह्यूमपाईप देकर सड़क बना दिया गया है।
Next Story