झारखंड

झारखंड पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी: एक करोड़ का इनामी शीर्ष माओवादी गिरफ्तार, पत्नी भी हिरासत में

Kunti Dhruw
12 Nov 2021 2:11 PM GMT
झारखंड पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी: एक करोड़ का इनामी शीर्ष माओवादी गिरफ्तार, पत्नी भी हिरासत में
x
एक करोड़ रुपये के इनामी शीर्ष माओवादी नेता प्रशांत बोस उर्फ किशन दा को झारखंड पुलिस ने गिरफ्तार कर बड़ी कामयाबी हासिल की है।

झारखंड। एक करोड़ रुपये के इनामी शीर्ष माओवादी नेता प्रशांत बोस उर्फ किशन दा को झारखंड पुलिस ने गिरफ्तार कर बड़ी कामयाबी हासिल की है। उसके साथ उसकी पत्नी शीला मरांडी को भी पकड़ लिया गया है।

झारखंड के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने शुक्रवार को रांची में यह जानकारी दी। शीला मरांडी भी भाकपा माओवादी की सदस्य है। बोस कई आपराधिक केस में वांछित था। प्रशांत बोस भाकपा माओवादी पार्टी की केंद्रीय इकाई का वरिष्ठ नेता है। वह सीपीआई (Maoist) के पूर्वी क्षेत्रीय ब्यूरो का सचिव भी है.
पुलिस अधिकारी ने बताया कि खुफिया सूत्रों से मिली खबर के बाद दोनों को गिरफ्तार किया गया। प्रशांत बोस उर्फ किशन दा पश्चिम बंगाल का रहने वाला है। वह बिहार, झारखंड व पश्चिम बंगाल समेत कई जिलों में माओवादी गतिविधियों का प्रभारी रहा है। माना जाता है कि वह सरांडा के जंगलों से अपनी गतिविधियां संचालित करता था।
Next Story