झारखंड

झारखण्ड: पुलिस ने अफीम के साथ तस्कर को किया गिरफ्तार

Kunti Dhruw
2 March 2022 1:19 PM GMT
झारखण्ड: पुलिस ने अफीम के साथ तस्कर को किया गिरफ्तार
x
तमाड़ पुलिस ने अफीम के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया.

Tamar: तमाड़ पुलिस ने अफीम के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया. पुलिस ने इसे रांची टाटा मार्ग पर उलिडीह मोड़ के पास गिरफ्तार किया. बताया जाता है कि पुलिस को गुप्त सुचना मिली थी कि तमाड़ थाना क्षेत्र के रांची टाटा मार्ग पर उलिडीह मोड़ के पास अफीम की खरीद बिक्री होने वाली है.


बाइक पर तीन लोग सवार थे
इस सूचना पर तमाड़ थानेदार दीपक कुमार के नेतृत्व में एसएसबी के साथ संयुक्त टीम गठन कर वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया. इस दौरान एक बाइक पर सवार तीन लोग आये. पुलिस को देखते ही तीनों भागने लगे. इसमें से पुलिस ने दौड़ा कर एक व्यक्ति को पकड़ लिया. जबकि दो अन्य भागने में सफल रहे. तलाशी लेने पर इसके पास से लगभग 1.9 किलोग्राम अफीम बरामद हुआ. पुलिस इनसे पूछताछ कर और जानकारी जुटाने में लगी है.


Next Story