
x
प्रतीकात्मक तस्वीर
जनता से रिश्ता वेबडेस्क : बरवाडीह -मण्डल के अति व्यस्तम मुख्य सड़क पर स्थित 17 सी रेलवे गेट के निकट रेलवे विभाग की ओर से अंडर पास के निर्माण में देरी होने से लोगो को काफी परेशानी झेलनी पड़ रहा है। वहीं सैकड़ो लोग रोज रेलवे गेट पर जाम में फंसते हैं। बताया जाता है कि बरवाडीह प्रखण्ड के अलावे पलामू और रामगढ़ प्रखण्ड क्षेत्र के सैकड़ो राहगीर और वाहन प्रतिदिन इस रेलवे गेट से होकर गुजरते हैं। रेलवे लाइन पर दोनो तरफ से थोड़ी -थोड़ी देर में मालगाड़ी का परिचालन होने से सैकड़ो लोग और वाहनों की भीड़ गेट के दोनों तरफ लग जाती है।
सोर्स-liehindustan
Next Story





