झारखंड

झारखंड : 12 जुलाई को रद्द रहेगी गोमो से चोपन के बीच चलने वाली पैसेंजर ट्रेन

Admin2
10 July 2022 9:12 AM GMT
झारखंड : 12 जुलाई को रद्द रहेगी गोमो से चोपन के बीच चलने वाली पैसेंजर ट्रेन
x

जनता से रिश्ता वेबडेस्क : धनबाद रेल मंडल के बोकारो थर्मल-गोमिया रेलखंड में प्रस्तावित नन इंटरलॉकिंग कार्य के मद्देनजर गोमो से चोपन के बीच चलने वाली पैसेंजर ट्रेन को 12 जुलाई को रद्द रहेगी। रेलवे ने गोमो-चोपन पैसेंजर के साथ-साथ वापसी में भी चोपन-गोमो पैसेंजर को रद्द रखने की घोषणा की है। 12 जुलाई को गोमो-बरवाडीह पैसेंजर बरकाकाना तक ही चलेगी। बरकाकाना से ही इस ट्रेन को वापसी में गोमो भेजा जाएगा।

source-hindustan


Next Story