झारखंड

झारखंड : सवारी गाड़ी पलटी, एक की मौत, दस घायल

Admin2
21 Jun 2022 12:18 PM GMT
झारखंड :  सवारी गाड़ी पलटी, एक की मौत, दस घायल
x

जनता से रिश्ता : विष्णुगढ़ गोमियां रोड़ में जमनीजारा के पास सोमवार को एक सवारी गाड़ी के दुर्घटनाग्रस्त होने से एक वृद्ध महिला की मौत हो गई। वहीं, वाहन पर सवार करीब दस लोग घायल हो गए। सभी एक ही परिवार के लोग बताए जाते हैं। सभी घायलों का इलाज विष्णुगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में किया गया। जिसमें गंभीर रूप से घायल चार लोगों को बेहतर इलाज के लिए एचएमसीएच हजारीबाग रेफर कर दिया गया। बताया जाता है कि रामगढ़ जिला के लईयो से एक ही परिवार के करीब 15 लोग एक सवारी गाड़ी पर सवार होकर विष्णुगढ़ के नवादा में एक मैयत में शामिल होने के लिए गोमियां की ओर से आ रहे थे। इसी बीच विष्णुगढ़ प्रखंड मुख्यालय से करीब 10 किमी दूर जमनीजारा के पास तीखे मोड़ में सवारी गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई।

जिसमें वाहन पर सवार हाफीजा खातून, मो नियाज, अजमेरी खातून, समीम अंसारी, राबिया खातून, जोहरा खातून, जबदुन निशा, जलेखा खातून, सायरा खातून, समीना खातून, साहिल अंसारी आदि घायल हो गए। इनमें 70 वर्षीया वृद्धा हाफीजा खातून की अस्पताल लाने के दौरान रास्ते में मौत हो गई। दुर्घटना होते हीं घटनास्थल पर कोहराम मच गया। स्थानीय लोगों ने घायलों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाने में काफी मदद की। घायलों के अस्पताल आने पर अफरातफरी का माहौल बना रहा।

सोर्स-hindustan

Next Story