झारखंड

Jharkhand: कांग्रेस और राजद से एक-एक विधायक मंत्री पद की ले सकते हैं शपथ

Tara Tandi
28 Nov 2024 11:51 AM IST
Jharkhand: कांग्रेस और राजद से एक-एक विधायक मंत्री पद की ले सकते हैं शपथ
x
Ranchi रांची : हेमंत सोरेन की कैबिनेट में कांग्रेस और राजद से एक-एक विधायक मंत्री पद की शपथ ले सकते हैं. जानकारी के अनुसार कांग्रेस और राजद के टॉप लीडर के रांची पहुंचने पर इस बात की भी सहमति बन सकती है. शपथ ग्रहण के बाद विशेष सत्र भी बुलाया जाएगा. झारखंड कांग्रेस प्रभारी गुलाम अहमद मीर भी स्पष्ट कर चुके हैं कि इंडिया गठबंधन में कैबिनेट विस्तार को लेकर कोई परेशानी नहीं है.
कांग्रेस में दावेदारों की संख्या अधिक होने के कारण फंसा है पेंच
इस बार के चुनाव में झाममो को 34, कांग्रेस को 16, राजद को चार और माले के खाते में दो सीटें आयी है. कांग्रेस में मंत्री पद के दावेदार अधिक हैं. कांग्रेस 4-1 के फॉर्मूले पर मंत्री पद की मांग कर रही है. ऐसे में कुछ और नाम सामने आने में कुछ दिन का और समय लगेगा. वहीं राजद से एक विधायक को मंत्री बनाया जा सकता है. माले को लेकर अब तक कोई फैसला नहीं हुआ है.
Next Story