झारखंड

Jharkhand : अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर रांची सिविल कोर्ट के प्रधान न्यायायुक्त दिवाकर पांडेय समेत कई जजों ने किया योगाभ्यास किया

Sarita
21 Jun 2024 12:56 PM IST
Jharkhand : अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर रांची सिविल कोर्ट के प्रधान न्यायायुक्त दिवाकर पांडेय समेत कई जजों ने किया योगाभ्यास किया
x

रांची Ranchi : आज 10वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस International Yoga Day है इस अवसर पर पूरा विश्व आज योग दिवस मना रहा है. आज योग का थीम है 'स्वयं और समाज के लिए योग'. योग के लिए विश्वस्तर पर अंतर्राष्ट्रीय दिवस तय करवाने में पीएम नरेंद्र मोदी का अहम रोल रहा है. आज के दिन देश के विभिन्न हिस्सों के साथ विदेशों में भी लोग इस दिवस को मना रहे हैं.

इधर इस अवसर पर राजधानी रांची सहित राज्य के अलग-अलग जगहों पर भी 10वां
अंतर्राष्ट्रीय दिवस
मनाया गया. योग दिवस के मौके पर राजधानी में रांची सिविल कोर्ट Ranchi Civil Court के प्रधान न्यायायुक्त दिवाकर पांडेय सहित कई अन्य न्यायिक पदाधिकारियों ने योगाभ्यास किया. रांची सिविल कोर्ट के सभी न्यायिक पदाधिकारियों ने कांके रोड स्थित जज कॉलोनी के मल्टीपरपस हॉल में योग के अलग-अलग आसन किए.


Next Story