झारखंड

Jharkhand: युवाओं को लेकर नितिन नवीन ने जताया भरोसा, आत्मनिर्भरता पर जोर

nidhi
7 Jun 2026 11:27 AM IST
Jharkhand: युवाओं को लेकर नितिन नवीन ने जताया भरोसा, आत्मनिर्भरता पर जोर
x
भारत का युवा किसी की कठपुतली नहीं बनेगा
Jharkhand: दो दिवसीय झारखंड दौरे पर पहुंचे भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने शनिवार को उनलोगों पर हमला बोला जो लोग इस देश के युवाओं को नेगटिव पॉलिटिक्स की ओर ले जाना चाहते हैं. उन्होनें कहा, जो लोग देश के युवाओं को नेगटिव पॉलिटिक्स की ओर ले जाना चाहते हैं, मैं उनको चेतावनी देता हूं कि भारत का युवा पॉजिटिव पॉलिटिक्स करेगा.
बिना नाम लिए कॉकरोच जनता पार्टी पर साधा निशाना
शनिवार को रांची में एक बैठक को संबोधित करते हुए कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके पर बिना नाम लिए निशाना साधा. उन्होंने कहा, “विदेश में बैठे कुछ लोग सोचते हैं कि वे भारत के युवाओं को दिशा देंगे.” नितिन नवीन ने कहा, “आज का युवा देश के निर्माण के लिए काम करना चाहता है, अपने भविष्य को सुरक्षित करने के लिए काम करना चाहता है. लेकिन कुछ लोगों ने इस देश के युवाओं को एंटी-एस्टेब्लिशमेंट नाम दे दिया है. उन्होंने आगे कहा, “भारत का युवा गांव के चौक पर किसान के साथ रहता है, कोचिंग संस्थानों में रहता है, कॉलेज परिसरों में रहता है. भारत का युवा दिल्ली में बैठे कुछ लोगों की मुट्ठी में कठपुतली बनकर आगे नहीं बढ़ने वाला.”
दो दिवसीय दौरे पर झारखंड पहुंचे नितिन नवीन
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन छह जून को दो दिवसीय दौरे पर रांची पहुंचे. राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद उनका यह पहला झारखंड दौरा है. रांची में उन्होंने प्रदेश भाजपा कार्यालय में सांसद-विधायकों और कोर कमेटी के सदस्यों के साथ अलग-अलग बैठके की, इसमें चुनावी और सांगठनिक समीक्षा की गई. राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कोर कमेटी के सदस्यों के साथ वर्तमान राजनीतिक हालात को लेकर चर्चा की. बैठक में आगामी राजनीतिक चुनौतियों और सदन से लेकर सड़क तक जनता के मुद्दों की मुखरता से उठाने की रणनीति पर विमर्श हुआ.
Next Story