झारखंड

Jharkhand News: शादी का रिश्ता टूटने पर युवती की आत्महत्या

Bharti Sahu 2
23 Aug 2024 12:09 PM IST
Jharkhand News: शादी का रिश्ता टूटने पर युवती  की आत्महत्या
x
Jharkhand News: तिलैया थाना क्षेत्र के बजरंग नगर में एक युवती की शादी का रिश्ता टूटने पर युवती के द्वारा डिप्रेशन में आकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर लेने का मामला प्रकाश में आया है। मृतका की पहचान 24 वर्षीय मधु कुमारी के रूप में हुई है। घटना बुधवार की रात करीब 8.30 बजे की है। मृतका के परिजनों ने बताया कि युवती की शादी सामांतो पेट्रोल पंप के समीप निवासी एक युवक के साथ तय हुई थी। अचानक शादी का रिश्ता टूटने से युवती ने डिप्रेशन में आकर आत्महत्या कर ली।
Next Story