झारखंड

Jharkhand News: कुएं में गिरने से युवक की मौत

Bharti Sahu 2
6 Sept 2024 9:33 AM IST
Jharkhand News: कुएं में गिरने से  युवक की मौत
x
Jharkhand News: जामा थाना क्षेत्र के बीचकोड़ा शिव मंदिर के पास स्थित एक कुएं से पुलिस ने गुरुवार को एक युवक का शव बरामद किया। शव की शिनाख्त गांव के ही सुभाष गंधर्व के रूप में हुई। मृतक पूरे परिवार के साथ गोड्डा जिले के गंगटी में रहता था। तीन दिन पूर्व गांव के पूजा में शामिल होने आया था। किसी तरह फिसलकर कुएं में दो दिन पहले ही गिर गया था। परिजन यहां वहां ढूंढ रहे थे। अचानक गुरुवार की सुबह ग्रामीणों की नजर कुएं में पड़ी तो देखा कि एक शव पानी में छपलाया हुआ है। ग्रामीणों ने तत्काल उसकी सूचना थाना पुलिस को दिया।मृतक के पिता देवानंद गंधर्व ने शव की पहचान बेटे सुभाष गंधर्व के रूप में किया। पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को कुएं से बाहर निकलवाकर कब्जे में लिया। शिनाख्त होने के उपरांत शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया गया है। थाना प्रभारी अजीत कुमार ने बताया कि परिजनों की लिखित बयान आने पर आगे की कार्रवाई की जायेगी।
Next Story