झारखंड

Jharkhand News: डायन होने के शक में महिला की हत्या

Bharti Sahu 2
6 Oct 2024 6:23 AM IST
Jharkhand News: डायन होने के शक में  महिला की हत्या
x
Jharkhand News: खूंटी जिले के मारंगहदा में एक महिला की सिर कटी लाश मिलने से हड़कंप मच गया, महिला की बर्बरतापूर्वक हत्या कर उसके शव को फेंका गया था. गांववालों ने तत्काल शव मिलने की सूचना पुलिस को दी. वहीं मामले की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मृतक महिला की पहचान में जुट गई,पुलिस ने लोगों से पूछताछ शुरू की. मृतक महिला की पहचान रुगुदडीह गांव के रहने वाले स्व जुरा मुंडा की लगभग 58 वर्षीय पत्नी सिनता देवी के रूप में हुई. जिस
स्थान से महिला
का शव बरामद हुआ है वह स्थान उसके गांव से महज आधा किलोमीटर की दूरी पर स्थित है. हो सकता है कि उसी डायन बिसाही होने के शक के कारण हत्या की गई हो.किसी ने बुजुर्ग महिला की हत्या डायन समझ की होगी,पुलिस जानकारी जुटाने के लिए स्थानीय लोगों से भी पूछताछ कर रही है. इनके साथ ही मृतक महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है, पूरे मामले में जांच की जा रही है|
Next Story