झारखंड

Jharkhand News: ब्रेक फेल होने पर ऑटो से कूदी महिला

Bharti Sahu 2
1 Sept 2024 10:46 AM IST
Jharkhand News: ब्रेक फेल होने पर ऑटो से कूदी महिला
x
Jharkhand News: झारखंड के धनबाद के निरसा-जामताड़ा रोड स्थित बिडला ढाल में शनिवार शाम चार बजे ऑटो का अचानक ब्रेक फेल हो जाने से महिला मंगला राय (26) ऑटो से कूद गई। जिससे उसके सिर पर गंभीर चोट आई। इलाज के लिए निरसा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। चिकित्सक ने घायल अन्य दो महिला का प्राथमिक उपचार कर धनबाद रेफर कर दिया। ब्रेक फेल होने से सवारियों में अफरा तफरी मच गई। मंगला राय महिला ऑटो से कूद गई। जिससे उसके सिर पर गंभीर चोटें आई। चालक ने रोड किनारे रखा बालू पर ऑटो चढ़ा दिया जिससे ऑटो रूक गई। आनन फानन में स्थानीय लोगों ने घायलों को निरसा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जंहा चिकित्सक ने मंगला को मृत घोषित कर दिया।
ऑटो में सवार अन्य दो महिला भी घायल हो गई। इनमें सुलेखा राय व एक अन्य है। बताया जाता है कि यह दोनों मधुरायडीह गांव के रहने वाले हैं। जिसे डॉक्टर ने धनबाद एसएनएमएमसीएच रेफर कर दिया है। मृतका के परिजनों को रो-रो कर बुरा हाल है। बताया जाता है कि ऑटो में आठ लोग सवार थे। जिनमे अधिकांश महिलाएं थीं। इनमें चार महिलाएं मधुरायडीह गांव के निवासी थे। जिनमें एक की मौत हो गई। जबकि दो महिलाएं घायल हो गई। जांच के दौरान मृत पाया गया। घायल दो महिला को प्राथमिक उपचार के बाद धनबाद रेफर कर दिया गया।
Next Story