झारखंड

Jharkhand News: वनांचल एक्सप्रेस पर पत्थरबाजी

Bharti Sahu 2
17 Aug 2024 9:50 AM IST
Jharkhand News: वनांचल एक्सप्रेस पर पत्थरबाजी
x
Jharkhand News: धनबाद से कतरास स्टेशन आने के दौरान गुरुवार को सुबह 4:50 बजे ट्रेन नंबर 13404 वनांचल एक्सप्रेस में अचानक पत्थरबाजी शुरू हो गई। ट्रेन में बैठे कई लोग बाल-बाल बचे। बोगी एस-04 में कतरास बाजार निवासी राखोहरि पटवा व अन्य लोग पथराव में बाल-बाल बच गए। कतरासगढ़ कतरी नदी पुल पहुंचने से पहले अज्ञात लोगों ने पत्थरबाजी शुरू कर दी। घटना की सूचना मौखिक रूप से राखो हरि पटवा ने कतरासगढ़ रेल थाना प्रभारी को देकर घटना को अंजाम देने वालों पर कारवाई की मांग की है। बता दें कि राखो हरि का जीआरपी थाना जाने के बाद इस बात का उजागर हुआ कि लगातार कई दिनों से डीसी लाइन से होकर गुजरने वाली ट्रेनों में पत्थरबाजी की घटना हो रही है।
Next Story