झारखंड

Jharkhand News: ट्रेन की चपेट में आने से रेलकर्मी की मौत

Bharti Sahu 2
17 Sept 2024 8:19 AM IST
Jharkhand News: ट्रेन की चपेट में आने से रेलकर्मी की मौत
x
Jharkhand News: चक्रधरपुर रेल मंडल के मनोहरपुर के सोनपोखरी गांव के पास ड्यूटी पर तैनात रेलकर्मी की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। सोमवार की सुबह धनेश्वर सोनपोखरी के पास रेलवे लाइन पर ड्यूटी पर था, इसी दौरान पोल संख्या 364/24 डाउन लाइन के पास ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि सोमवार की सुबह हावड़ा-अहमदाबाद ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए चक्रधरपुर भेज दिया और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
Next Story