झारखंड

Jharkhand News :मालगाड़ी की चपेट में एक व्यक्ति की मौत

Bharti Sahu 2
23 Nov 2024 6:33 AM IST
Jharkhand News :मालगाड़ी की चपेट में एक व्यक्ति की मौत
x
Jharkhand News: मुफस्सिल थाना क्षेत्र के कल्याणपुर गुटुसाई निवासी 42 वर्षीय जितेंद्र शर्मा की मालगाड़ी की चपेट में आने से मौत हो गई। जानकारी के अनुसार मृतक गुरुवार की शाम अपने घर से निकला था और उसके बाद घर नहीं लौटा। शुक्रवार की सुबह टुंगरी स्थित रेलवे लाइन से शव बरामद किया गया। बताया जाता है कि रेलवे ट्रैक पार करने के दौरान अज्ञात मालगाड़ी की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई।
पुलिस ने शव को घटनास्थल से उठाकर शुक्रवार को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लाया। परिजनों ने बताया कि मृतक गुरुवार की शाम अपने घर से निकला था। उसके बाद वह घर नहीं लौटा। शुक्रवार की सुबह लोगों ने सूचना दी कि रेलवे ट्रैक पर एक युवक का शव पड़ा है। वहां जाकर देखा तो उसकी पहचान जितेंद्र शर्मा के रूप में हुई। वह मजदूरी करता था।
Next Story