झारखंड
Jharkhand News: चार बेटे-बेटियों के साथ कुएं में कूदी माँ
Bharti Sahu 2
9 Sept 2024 7:26 AM IST

x
Jharkhand News: गोमिया प्रखंड के अति उग्रवाद प्रभावित चतरोचट्टी थाना क्षेत्र की बड़की सीधाबारा पंचायत के मुरपा गांव में शनिवार की देर रात महिला कलावती देवी का पति के साथ विवाद हो गया। गुस्से में महिला अपने चार छोटे-छोटे बच्चों के साथ पास के कुएं में में कूद गई। इनमें तीन बच्चों पुत्र सचिन कुमार (02 वर्ष) पुत्री अंकिता कुमारी (03 वर्ष) एवं पीहु कुमारी (8 वर्ष) की मौत हो गई। महिला कलावती देवी (32 वर्ष) और बड़ी बेटी को बचा लिया गया। अगले दिन रविवार को जब पुलिस को पता चला तो शवों को पोस्टमार्टम के लिए तेनुघाट लाया गया। शवों के अस्पताल पहुंचने के बाद ही घटना के बारे में लोगों को पता चला। गुस्से में महिला अपने चार बच्चों के साथ पास के कुएं में कूद गई। इसमें तीन बच्चों दो वर्षीय सचिन कुमार, पुत्री तीन वर्षीया अंकिता कुमारी और पुत्री आठ वर्षीया पीहू कुमारी की मौत हो गई। जबकि महिला 32 वर्षीया कलावती देवी और सबसे बड़ी पुत्री को ग्रामीणों ने बचा लिया। रविवार को तीनों मृत बच्चों के शव को अनुमंडलीय अस्पताल तेनुघाट में पोस्टमार्टम भेजा गया। इधर, घटना को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है। लोग महिला को कड़ी-से-कड़ी सजा देने की मांग कर रहे हैं। वहीं महिला के पति इतने दुखी बताये जा रहे हैं कि वे कुछ भी नहीं बोल पा रहे हैं। चतरोचट्टी थाना प्रभारी दीपक कुमार राणा ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। उचित कार्रवाई की जाएगी।
TagsJharkhandबेटे-बेटियोंकुएंकूदीमाँ Jharkhandsons and daughterswelljumpedmother जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





