झारखंड

Jharkhand News: भीषण हादसा, टेंट से लदा ट्रक पलटने से 5 की मौत

Bharti Sahu 2
26 Aug 2024 4:17 AM GMT
Jharkhand News: रविवार की देर शाम को भीषण सड़क दुर्घटना हुई है। बता दें की रांची पटना मुख्य मार्ग के चरही घाटी स्थित सड़क दुर्घटना में 5 मजदूरों की दर्दनाक मौत हो गई है। सड़क दुर्घटना में लगभग आधा दर्जन मजदूर घायल बताए जा रहे हैं। जिनको हजारीबाग के शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल इलाज हेतु लाया गया है। हजारीबाग में आयोजित प्रमंडल स्तरीय कार्यक्रम मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के लिए लगाए गए टेंट को खोलकर मजदूर वापस टाटानगर लौट रहे थे। हजारीबाग का खतरनाक चरही घाटी स्थित टेंट से लदा ट्रक वाहन पलट गया जिसमे चार पहिया दो गाड़ियां भी टकराई हैं उनमें बैठे लोग भी घायल बताए जा रहे हैं। सड़क दुर्घटना का कारण तीखी घाटी और ट्रक पर समान ओवरलोड होने के वजह से बताई जा रही है। घटना को लेकर घाटी क्षेत्र में जाम की स्थिति बनी हुई है। वहीं हादसे के बाद अफरा-तफरी का माहौल भी देखा गया। हजारीबाग पुलिस शव को कब्जे में लेकर शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल स्थित पोस्टमार्टम हाउस ले आई है मरने वाले सभी लोग बिहार के मधुबनी जिला के रहने वाले हैं।
Next Story