झारखंड

Jharkhand News: पिता ने की बेटी से हैवानियत, पत्नी की कर चुका है हत्या

Bharti Sahu 2
19 Aug 2024 12:16 PM IST
Jharkhand News: पिता ने की बेटी से हैवानियत, पत्नी की कर चुका है हत्या
x
Jharkhand News: झारखंड से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। एक पिता ने हैवानियत की सारी हदें पार कर दीं। उसने अपनी नाबालिग बेटी को हवस का शिकार बनाया। रेप के बाद नाबालिग की हालत गंभीर हो गई। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के मुताबिक, आरोपी अपनी पत्नी की भी हत्या कर चुका है। वहीं पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है। थाना प्रभारी सनोज चौधरी ने बताया कि पीड़ित लड़की का इलाज अस्पताल में जारी है और उसकी हालत स्थिर है। उन्होंने कहा कि आरोपी पिता के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। आरोपी पिता कुंदा थाना क्षेत्र के एक गांव का रहने वाला है। आरोपी ने पूर्व में अपनी पत्नी की भी हत्या कर चुका है। पीड़िता की माता की हत्या के बाद पीड़िता का चाचा ने भरण पोषण किया है। आरोपी पिता ने अपनी बेटी को हवस का शिकार बनाया। पुलिस ने उसे पकड़ लिया है।
Next Story