झारखंड
Jharkhand News: जानलेवा बना दरवाजा, गांधी मैदान का गेट टूटकर बच्चे के ऊपर गिरा
Bharti Sahu 2
11 Sept 2024 9:05 AM IST

x
Jharkhand News: झारखंड के दुमका में उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक मासूम पर गेट टूट कर गिर गया जिससे उसकी मौत हो गई।
मामला जिले के गांधी मैदान का है घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
बताया जा रहा है कि गांधी मैदान के मुख्य द्वार पर लोहे का गेट लगा हुआ है। आसपास रहने वाले कुछ बच्चे गेट पर चढ़कर खेल रहे थे। इस दौरान गेट टूट कर गिर गया, जिसमें एक बच्चा दब गया। आनन फानन में बच्चे को अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया। मृतक बच्चे की पहचान 10 वर्षीय आशीष कुमार रजक के नाम के रूप में की गई है।
जानकारी के मुताबिक आशीष कुमार अपने माता-पिता का एकलौता पुत्र था। बच्चे की मौत के बाद परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। परिजनों ने गांधी मैदान में गेट लगाने वाले के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
TagsJharkhandजानलेवादरवाजागांधी मैदानगेटटूटकरबच्चेगिरा JharkhandfataldoorGandhi Maidangatebrokechildfell जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





