झारखंड

Jharkhand News: राज्य में एक बार फिर बारिश होने की संभावना

Rani Sahu
18 Feb 2024 10:19 AM GMT
Jharkhand News:  राज्य में एक बार फिर बारिश होने की संभावना
x
21 से लेकर 23 फरवरी तक झारखंड में बादल छाए रह सकते हैं
झारखंड : झारखंड में अभी ठंड से राहत मिलने की उम्मीद नजर नहीं आ रही है। राज्य में एक बार फिर बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार 21 से लेकर 23 फरवरी तक झारखंड में बादल छाए रह सकते हैं। वहीं इस दौरान कहीं-कहीं हल्की बारिश भी होने के अनुमान है। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से मौसम में बदलाव होगा। विभाग ने बताया कि विक्षोभ देश के पश्चिमोत्तर भाग में दस्तक दे चुका है। इसके प्रभाव से हिमालय के तराई क्षेत्रों और आसपास के राज्यों में बादल छाने से बारिश होने की संभावना बढ़ गयी है। वहीं मौसम में बदलाव के कारण अधिकतम तापमान में गिरावट आएगी, जिससे ठंड का एहसास होगा।
मौसम विभाग रांची के वैज्ञानिक एससी मंडल ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के कारण झारखंड में एक बार फिर मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा. 21 फरवरी से बादल छाए रहेंगे और राज्य के उत्तर में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश होने की संभावना है। हालांकि, 23 फरवरी को राजधानी समेत राज्य के अन्य हिस्सों में अलग-अलग स्थानों पर हल्की बारिश का अनुमान है. विभाग के अनुसार अगले चार दिनों में न्यूनतम तापमान में तीन से चार डिग्री तक की वृद्धि हो सकती है। बादल छाने से दिन के अधिकतम तापमान में गिरावट होगी, जिससे ठंड का अहसास होगा। जानकारी के अनुसार, मेदिनीनगर का अधिकतम 28.0 और न्यूनतम 13.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विभाग के अनुसार शनिवार को राजधानी समेत राज्य का मौसम साफ रहा। सुबह में कुहासा के बाद आसमान पूरी तरह से साफ रहा। जिससे राजधानी का न्यूनतम पारा 12.5 और अधिकतम 26.2 डिग्री रहा। इस दौरान जमशेदपुर का सबसे ज्यादा व गढ़वा का सबसे कम पारा दर्ज किया गया।
Next Story