
x
Jharkhand News: झारखंड के रामगढ़ के फुलसराय रेलवे क्रॉसिंग के पास एक निर्माणाधिन मकान से मंगलवार की सुबह 50 साल की महिला अंजू देवी का अर्धनग्न शव बरामद किया गया। गिद्दी पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए रामगढ़ सदर अस्पताल भेज दिया। जिस मकान से अंजू का शव मिला है, वह गुलाब अंसारी का है। सुबह लोगों ने मकान में जब महिला का शव देखा तो वहां भीड़ जुट गई। इसके बाद सूचना गिद्दी पुलिस को दी गई। गिद्दी थाना प्रभारी कुंदन कुमार, दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। रामगढ़ थाने की महिला पुलिस अधिकारी श्वेता कुजूर को बुलाकर शव का पंचनामा कराया गया। सूरज बेदिया ने बताया कि उसके भाई रामू बेदिया ने दो शादियां की थीं। पहली पत्नी की मौत के बाद रामू ने अंजू से दूसरी शादी की थी। पहली पत्नी से रामू का एक बच्चा है, जबकि अंजू से चार बच्चे हैं। रामू बेदिया का निधन 12 वर्ष पूर्व हो चुका है। अंजू अपने दो बच्चों का विवाह कर चुकी थी। वहीं दो बच्चे उसकी गोतनी के पास रहते हैं। मृत महिला के देवर सूरज बेदिया ने गिद्दी थाने में हत्या का केस दर्ज कराया है। उसने आरोप लगाया है कि रामू की मौत के बाद अंजू फुलसराय छोड़ एक व्यक्ति के साथ रामगढ़ शहर में लिव इन में रह रही थी। उसी ने गला दबाकर अंजू की हत्या की है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है।
TagsJharkhandलिव-इनमहिलाशव Jharkhandlive-inwomanbody जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





