झारखंड

Jharkhand News: झारखंड में 3 बच्चों के शव मां से बंधे हुए मिले

Bharti Sahu 2
13 Sept 2024 8:16 AM IST
Jharkhand News: झारखंड में 3 बच्चों के शव मां से बंधे हुए मिले
x
Jharkhand News: झारखण्ड में दर्दनाक घटना,यहां के लोहरदगा जिले स्थित एक खेत के मकरा घाट कुंए से महिला और उसके तीन बच्चो का शव मिला है। शव मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। लोग आशंका जता रहे हैं कि महिला को तीन बच्चों के साथ किसी ने कूएं में डाला है। मृतकों में कैरो थाना क्षेत्र के हुदू निवासी फूलदेव मुंडा की 26 साल की पत्नी उषा मुंडा, सात साल की बेटी दिव्या मुंडा, चार साल का बेटा शिवम मुंडा और एक साल का सत्यम मुंडा शामिल है। फूलदेव मुंडा की पत्नी उषा मुंडा मंगलवार को अपना ससुराल हुदू से अपना मायके जाने के नाम पर तीनों बच्चो को साथ लेकर निकली थी, लेकिन वह मायके नहीं पहुंची। गुरुवार को दोपहर लगभग 12 बजे कुडू थानाक्षेत्र के मकरा के कुछ चरवाहों और ग्रामीणों ने एक खेत स्थित मकड़ा घाट कुआं में चार शव को देखने के बाद इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस घटनास्थल पहुंचकर कड़ी मशक्कत के बाद चारों शवों को कुएं से बाहर निकालकर पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लोहरदगा भेज दिया है। ग्रामीणों में चर्चा है कि ससुराल में सोमवार को कुछ पारिवारिक विवाद हुआ था। जिसके बाद मंगलवार को महिला अपने तीनों बच्चो को लेकर मायके जाने के नाम पर निकली थी। यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि महिला ने या तो गुस्से में आकर अपने तीनो बच्चों को खुद के साथ बांधकर भरे कुएं में छलांग लगाकर सुसाइड कर लिया। आशंका यह भी जताई जा रही है कि चारों को एक साथ बांधकर किसी ने कुएं में डाल दिया होगा। इस घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की सभी एंगल से जांच कर रही है।
Next Story