झारखंड
झारखंड न्यूज: गौ तस्करी के खिलाफ विधानसभा के मुख्य द्वार पर भाजपा विधायकों ने दिया धरना
Gulabi Jagat
4 Aug 2022 6:05 AM GMT

x
झारखंड न्यूज
Ranchi: विधानसभा के मॉनसून सत्र के पांचवें दिन भी विपक्ष का हंगामा जारी है. सदन की कार्यवाही शुरू होने से पहले भाजपा विधायकों ने विधानसभा के मुख्य द्वार पर गौ तस्करी और हत्या के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया. भाजपा विधायक राज सिन्हा ने कहा कि झारखंड में सरकार के संरक्षण में गौ हत्या और गाय की तस्करी हो रही है. गौ तस्करों का चेन सिमडेगा से पाकुड़ साहेबगंज तक बना हुआ है. धड़ल्ले से गाय की तस्करी हो रही है. सरकार में शामिल नेताओं और बड़े-बड़े अधिकारियों को इस अवैध कमाई का पैसा जाता है. विधि व्यवस्था चौपट है.
Tagsझारखंड न्यूज

Gulabi Jagat
Next Story