झारखंड

Jharkhand News: बाइकों की आपस में टक्कर, दो घायल

Bharti Sahu 2
24 Nov 2024 11:02 AM IST
Jharkhand News:  बाइकों की आपस में टक्कर,  दो घायल
x
Jharkhand News: तेतुलमारी थाना क्षेत्र के तेतुलमारी सुभाष चौक के समीप पेट्रोल पंप के पास शनिवार की देर शाम दो बाइक की टक्कर में तेतुलमारी बस्ती निवासी दंपती गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना में दोनों बाइक क्षतिग्रस्त हो गई। स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए कतरास स्थित नर्सिंग होम भेजा। दोनों बाइक को जब्त कर थाना लाया गया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि धनबाद से तेतुलमारी बस्ती स्थित अपने आवास लौटने के दौरान विपरीत दिशा से तेज गति से आ रही बाइक से उनकी टक्कर हो गई।
Next Story