झारखंड
Jharkhand News: नावाडीह आये एक बालक की तालाब में डूबकर मौत
Bharti Sahu 2
3 Sept 2024 9:07 AM IST

x
Jharkhand News: नावाडीह थाना क्षेत्र के गुंजरडीह में सोमवार को तेली तालाब में डूबने से दस वर्षीय बालक कृष्णा मोदी की मौत हो गई। बालक गोमिया के स्वांग का रहने वाला था, पिता का नाम संतोष मुंडा है। बालक एक सप्ताह पहले ही यहां अपने मामा घर आया हुआ था, नाना का नाम भुवनेश्वर मोदी है। घटना के बाद बालक के घर व मामा घर दोनों जगह शोक व्याप्त है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि दोपहर में बालक खेलते-खेलते तालाब के पास चला गया। शायद नहाने के दौरान तालाब की गहराई में चला गया। इससे उसकी मौत हो गई। हालांकि उसे तालाब से बाहर निकालकर फुसरो स्थित अनुमंडलीय अस्पताल बेरमो ले जाया गया। यहां डॉ. ने अंतत: उसे मृत घोषित कर दिया। फिर अस्पताल से शव को मामा घर गुंजरडीह ले जाया गया। इसके बाद शव को घर स्वांग ले जाया गया। बालक की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था।
TagsJharkhandनावाडीहबालकतालाबमौत JharkhandNawadihboyponddeath जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





