झारखंड

Jharkhand News: मशरूम खाकर एक ही परिवार के 8 लोग पहुंचे अस्पताल

Bharti Sahu 2
16 Aug 2024 10:14 AM IST
Jharkhand News: मशरूम खाकर एक ही परिवार के 8 लोग पहुंचे अस्पताल
x
Jharkhand News: झारखंड के हजारीबाग जिले में एक ही परिवाक के आठ सदस्य जिसमें छह महिलाएं हैं, अस्पताल में भर्ती हैं। यह सभी जंगली मशरूम से बनी मिठाई खाने के बाद बीमार पड़ गए। बुधवार को एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह घटना 12 अगस्त को बड़कागांव प्रखंड के अंबेडकर मोहल्ला में हुई। बड़कागांव के प्रखंड विकास अधिकारी बी राम ने बताया कि परिवार के सभी आठ सदस्यों को शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (एसबीएमसीएच) रेफर कर दिया गया है। रिपोर्ट के अनुसार, मशरूम खाने के बाद सभी को उल्टी और बेहोशी होने लगी। आनन-फानन में सभी को अस्पताल ले जाया गया।
Next Story