झारखंड

Jharkhand News: भर्ती के लिए दौड़ रही 3 महिलाओं को ट्रक ने कुचला

Bharti Sahu 2
23 Sept 2024 8:25 AM IST
Jharkhand News: भर्ती के लिए दौड़ रही 3 महिलाओं को ट्रक ने कुचला
x
Jharkhand News: झारखंड के दुमका-भागलपुर स्टेट हाइवे पर हंसडीहा थाना क्षेत्र के कुजी गांव के समीप पुलिस की तैयारी कर रही दो महिला व एक युवती कोअनियंत्रित तेज रफ्तार हाइवा ने कुचल दिया। हादसें में दो महिला की घटना स्थल पर ही मौत हो गई, जबकि युवती अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ रही है। यह घटना रविवार को अहले सुबह 5 बजे हुई। मृतका की पहचान हंसडीहा थाना क्षेत्र के महेशखंदा गांव निवासी संदीप दास की पत्नी प्रियंका कुमारी (23) व उसकी चचेरी गोतनी सोनी कुमारी (22) पति रमेश कुमार के रूप में की गई है, जबकि घायल युवती की पहचान भगवानपुर गांव निवासी एकनाथ दास की पुत्री पूजा कुमारी (17) के रूप में की गई है। घटना के बाद चालक ट्रक को घटना स्थल पर ही छोड़ कर फरार हो गया। हादसें में ट्रक के केबिन के परखच्चे उड़ गए। इधर, घटना की सूचना पर पहुंचे मृतका व घायल युवती के परिजनों के साथ मिलकर स्थानीय ग्रामीणों ने दुमका-हंसडीहा स्टेट हाइवे को सुबह करीब 6 बजे जाम कर दिया। जाम की सूचना पर पहुंचे हंसडीहा थाना प्रभारी प्रकाश सिंह द्वारा आक्रोशित भीड़ को समझाने का प्रयास किया गया, लेकिन उसके
परिजन मुवावजे
की मांग पर डटे रहे। प वहीं घटना की सूचना पर स्थानीय विधायक प्रदीप यादव घटना स्थल पर पहुंचकर मृतका व घायल युवती के परिजनों से मिले और दुख की इस घड़ी में ढांढस बंधाया। साथ ही हर संभव मदद करने का आश्वाशन दिया। वहीं प्रसाशन द्वारा तत्काल मृतका के परिजनों को 20-20 हजार रुपये सहयोग राशि दिया गया। जिसके बाद लोग मान गए और जाम हटा लिया गया। स्टेट हाइवे पर जाम की स्थिति करीब 8 घन्टे तक बनी रही। इधर, पुलिस द्वारा दोनों महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए दुमका भेज दिया गया। साथ ही दुर्घटनाग्रस्त हाइवा ट्रक को जब्त कर थाना ले आई है।
Next Story