
x
Giridih गिरिडीह। कई वारदातों में वांटेड भाकपा (माओवादी) नक्सली शिवलाल हेम्ब्रम उर्फ शिवा और उसकी पत्नी सरिता हांसदा उर्फ उर्मिला ने बुधवार को झारखंड के गिरिडीह जिले में पुलिस और प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया। पुलिस के अनुसार, शिवलाल हेम्ब्रम (25 वर्ष) मधुबन थाना क्षेत्र के टेसाफुली गांव का रहने वाला है और संगठन में एरिया कमेटी सदस्य के रूप में सक्रिय था। उसकी पत्नी सरिता हांसदा (19 वर्ष), खुखरा थाना क्षेत्र के चतरो गांव की निवासी है और नक्सली दस्ते की सदस्य थी। पुलिस के अनुसार, शिवलाल के खिलाफ गिरिडीह, डुमरी, खुखरा, मधुबन, चतरोचट्टी और जगेश्वर विहार थाना क्षेत्रों में हत्या, विस्फोटक पदार्थ अधिनियम, यूएपीए और आर्म्स एक्ट से संबंधित कुल 11 मामले दर्ज हैं।
सरिता के विरुद्ध भी कई नक्सली मामलों में प्राथमिकी दर्ज हैं। शिवलाल वर्ष 2017 में माओवादी संगठन से जुड़ा था। उसे एक करोड़ के इनामी माओवादी कमांडर करम दा उर्फ विवेक का अंगरक्षक बनाया गया। वर्ष 2022 में उसे एरिया कमेटी सदस्य के पद पर पदोन्नत किया गया। पुलिस के मुताबिक, वह विस्फोटक और हथियार छुपाने, ग्रामीणों से लेवी वसूली और पुलिस बलों पर हमले जैसी कई नक्सली गतिविधियों में शामिल रहा है।सरिता हांसदा वर्ष 2020 में नक्सली संगठन में शामिल हुई थी।
उसे महिला माओवादी जया दी ने संगठन में भर्ती कराया था। वर्ष 2024 में सरिता और शिवलाल ने संगठन में रहते हुए विवाह किया। पुलिस के अनुसार, संगठन के शीर्ष कमांडरों द्वारा शोषण और ग्रामीणों पर अत्याचार से परेशान होकर दोनों ने संगठन छोड़ने का निर्णय लिया। गिरिडीह पुलिस लगातार दोनों के परिजनों के संपर्क में थी और उन्हें आत्मसमर्पण के लिए प्रेरित कर रही थी। आत्मसमर्पण के बाद दोनों को राज्य सरकार की पुनर्वास नीति के तहत लाभ दिया जाएगा। गिरिडीह के पुलिस अधीक्षक ने सभी सक्रिय माओवादियों से मुख्यधारा में लौटने की अपील की है।
Tagsगिरिडीहमाओवादीशिवलाल हेम्ब्रमसरिता हांसदाआत्मसमर्पणएरिया कमेटीनक्सली गतिविधियांविस्फोटकहथियारपुनर्वास नीतिझारखंड पुलिसमुख्यधारा लौटें।जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





