
x
Latehar लातेहार। झारखंड के लातेहार जिले में प्रतिबंधित नक्सली संगठन पीपुल्स लिबरेशन फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएलएफआई) से जुड़े एक लाख रुपए के इनामी हार्डकोर नक्सली आलोक यादव उर्फ चंद्रशेखर यादव ने शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया। आलोक यादव के खिलाफ लातेहार, चतरा और रांची जिलों के विभिन्न थानों में कुल 35 गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं।
नक्सली हिंसा, रंगदारी, हथियारों का अवैध इस्तेमाल और पुलिस पर हमले जैसे संगीन अपराधों के मामले में पुलिस लंबे समय से उसकी तलाश में जुटी थी। पुलिस के मुताबिक, वह पहले भी जेल जा चुका था, लेकिन रिहाई के बाद दोबारा पीएलएफआई संगठन से जुड़ गया और लातेहार क्षेत्र में कई नक्सली वारदातों को अंजाम देता रहा। आत्मसमर्पण के दौरान नक्सली ने एक देसी कार्बाइन और चार जिंदा कारतूस भी पुलिस को सौंपे।
सरकार की पॉलिसी के तहत उसपर घोषित इनामी राशि का चेक आलोक को सौंपा गया। लातेहार के पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव ने बताया कि विशेष नक्सल विरोधी अभियान के तहत अब तक 23 नक्सली आत्मसमर्पण कर चुके हैं। उन्होंने कहा कि नक्सलियों के लिए अब केवल दो ही रास्ते बचे हैं। या तो वे सरकार की आत्मसमर्पण नीति ‘नई दिशा’ के तहत हिंसा का रास्ता छोड़कर समाज की मुख्यधारा में लौटें, या फिर कानून के अनुसार पुलिस की सख्त कार्रवाई का सामना करें।
उन्होंने बताया कि लातेहार जिले में पुलिस और सुरक्षा बलों की ओर से संयुक्त रूप से नक्सलियों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत नक्सल प्रभावित इलाकों में नक्सलियों के घरों और गांवों में आत्मसमर्पण से संबंधित इश्तेहार चिपकाए जा रहे हैं, ताकि भटके हुए युवाओं को मुख्यधारा में लौटने के लिए प्रेरित किया जा सके।
एक अन्य सूचना के अनुसार, रांची जिले के मैक्लुस्कीगंज थाना क्षेत्र में सक्रिय उग्रवादी संगठन टीएसपीसी के एक नक्सली सलमान को पुलिस ने लोडेड देसी कट्टा और जिंदा गोली के साथ गिरफ्तार किया है। चतरा से सटे रांची बॉर्डर पर सलमान ने दहशत फैलाने के लिए 16 दिसंबर को फायरिंग की वारदात को अंजाम दिया था।
Tagsलातेहारनक्सली आत्मसमर्पणपीएलएफआईआलोक यादवनक्सल विरोधी अभियाननई दिशा नीतिपुलिस कार्रवाईरांचीचतराटीएसपीसीजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





