झारखंड

झारखंड: एमएस धोनी का इज्जा फार्म हाउस बना पिकनिक स्पॉट, फिर से चर्चा में आई

Kunti Dhruw
19 March 2022 6:29 PM GMT
झारखंड: एमएस धोनी का इज्जा फार्म हाउस बना पिकनिक स्पॉट,  फिर से चर्चा में आई
x
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का रांची के सम्बो गांव स्थित 43 एकड़ में फैला इज्जा फार्म हाउस एक बार फिर से चर्चा हैं।

रांची: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का रांची के सम्बो गांव स्थित 43 एकड़ में फैला इज्जा फार्म हाउस एक बार फिर से चर्चा हैं। एमएस धोनी ने होली और अपने पिता पान सिंह के जन्मदिन के मौके पर फार्म हाउस में उत्पादित होने वाले स्ट्रॉबरी, ड्रैगन फ्रूट, जैक फ्रूट और कैप्सीकॉम जैसी कई विदेशी फसलों तथा अन्य ऑर्गेनिक सब्जियों में विशेष छूट दी है। होली में धोनी के फार्म हाउस में छूट मिलने से यह पिकनिक स्पॉट के रूप में तब्दील हो गया है। बड़ी संख्या में दो-तीन दिन से धोनी के फार्म हाउस पर पहुंच कर लोग आर्गेनिक सब्जियों की खरीदारी कर रहे हैं।

ढ़ाई एकड़ में स्ट्रॉबेरी के रसीले फल तैयार
इज्जा फार्म हाउस की देखरेख करने वाले एग्रीकल्चर एडवाइजर रोशन कुमार का कहना है कि धोनी के फार्म हाउस में उच्च पौष्टिकता वाले मिक्स क्रॉप की खेती के अलावा मत्स्य पालन, डेयरी और पोल्ट्री सभी की सिस्टेमैटिक फार्मिंग की व्यवस्था है। धोनी के फार्म हाउस में कई अनोखों फलों और सब्जियों की खेती हो रही हैं, लेकिन इज्ज फार्म हाउस का मुख्य आकर्षण इस बार स्ट्रॉबेरी ही नजर आया। मौजदूा समय में ढ़ाई एकड़ में स्ट्रॉबेरी के रसीले फल तैयार हैं।
बतौर गिफ्ट रांचीवासियों को 250 ग्राम स्ट्रॉबेरी का पैकेट सिर्फ 50 रुपये में
धोनी के इस फार्म हाउस में शहर के दूर-दूर क्षेत्रों से लोग परिवार के साथ आ रहे हैं और सब्जियों की खरीदारी के साथ ही धोनी के फार्मिंग के तरीके को भी देख रहे हैं। खरीदारी करने पहंचे लोगों ने अनुशासित तरीके से फार्महाउस में होली भी खेली, वहीं स्ट्रॉबेरी के साथ-साथ शिमला मिर्च, मटर और बीन की खरीदारी की। यहां बतौर गिफ्ट इस बार रांचीवासियों को 250 ग्राम स्ट्रॉबेरी का पैकेट सिर्फ 50 रुपये में मिला और एक साथ एक पैकेट फ्री मिला। धोनी के फार्म हाउस में अभी उन्नत किस्म की गेंहू की फसल भी लहलहा रही है।


Next Story