झारखंड

Jharkhand: मां-बेटे को ट्रक ने कुचला

Bharti Sahu 2
26 Nov 2024 10:19 AM IST
Jharkhand: मां-बेटे को ट्रक ने कुचला
x
Jharkhand: झारखंड के हजारीबाग में सोमवार को बेटे के साथ स्कूटी पर स्कूल से लौट रही महिला को ट्रक ने कुचल दिया, जिससे मां-बेटे दोनों की मौत हो गई। मृतकों में सिरसी छवि नगर निवासी नंदलाल साहू की पत्नी लीलावती देवी और नौ वर्षीय बेटा अमर कुमार शामिल हैं। घटना दोपहर ढाई बजे उद्यान विभाग कार्यालय के पास हुई। इधर, हादसे के बाद आक्रोशित लोगों ने हजारीबाग-बड़कागांव मार्ग को जाम कर दिया, जिससे सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई।
घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे और लोगों को समझा-बुझाकर जाम हटाने को कहा। जामकर्ता दोषी ट्रक चालक को गिरफ्तार करने और मृतक के आश्रितों को मुआवजा देने की मांग पर अड़े रहे। पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया, जिससे अफरातफरी मच गई। जामकर्ताओं को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने बल प्रयोग किया।
टक्कर इतनी जोरदार थी कि स्कूटी के टुकड़े-टुकड़े हो गये। घटना की जानकारी मिलने पर सदर विधायक प्रदीप प्रसाद मौके पर पहुंचे और आक्रोशित लोगों को शांत कराया। उन्होंने प्रशासन से मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया। जाम में कई स्कूली बसें फंसी रहीं।
Next Story